फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में टूटी मिलीं सडकें, दिए तत्काल सही कराने के निर्देश

विज्ञापन
साफ-सफाई एवं सडकों की स्थिति का निरीक्षण करते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम नगर का भ्रमण कर साफ सफाई और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर गड्ढे मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त ने नेहरू मार्केट से बेहट अड्डे वाली सड़क, नुमाइश कैंप रोड, भारत माता चौक वाली सड़क, पुलिस चौकी नुमाइश कैंप वाली सड़क, जनकपुरी थाने से राकेश केमिकल तक की सड़क एवं कई अन्य सड़कों के भ्रमण में अधिकतर सड़कों में जगह जगह गड्ढे पाए। अधिकतर सड़कें जगह जगह से टूटी हुई पाई गईं। सड़कों के किनार्रे इंट, रेत, बजरी, रोड़ी आदि सामग्री पड़ी मिली। मंडलायुक्त ने मौके से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली सड़कों को तत्काल गड्ढ़ा मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के किनारे विद्युत निगम के ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग लगाने के भी निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से ट्रांसफार्मर के चारों ओर की साफ सफाई इसलिए नहीं की जाती है कि कहीं किसी सफाई कर्मचारी को करंट लगने से कोई दुर्घटना घटित न हो जाए। इस पर मंडलायुक्त ने मुख्य अभियंता पॉवर कारपोरेशन को निर्देश दिए कि नगर निगम एवं विद्युत निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम लगाकर एक सप्ताह के भीतर सभी ट्रांसफार्मर्स की साफ-सफाई कराई जाए। जिला कारागार के गेट से रिमाउंट डिपो एंड ट्रेनिंग सेंटर के गेट तक बॉयी तरफ जलभराव मिला। इस पर उन्होंने जेल अधीक्षक को दूरभाष पर जिला कारागार की टूटी दीवार को एक सप्ताह के भीतर ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें