जयंत चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपार खेल प्रतिभाएं हैं परंतु प्रोत्साहन के अभाव में भारत खेलों में पीछे है। भारत का खेल बजट मात्र 3400 करोड़ रुपए है जो 140 करोड़ की भारत की जनता पर मात्र 24 रुपए प्रति व्यक्ति बैठता है । यह सरकार की खेल नीति पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।
जयंत चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपनी सांसद निधि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए लगाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत में गांव में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए अपनी सांसद निधि खर्च कर रहे हैं।
जयंत चौधरी ने झबीरण के ग्रामीणों से कहा कि वे गांव में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाकर उनके पास भेजें। एक सप्ताह के भीतर उनके प्रस्ताव को स्वीकृत किया जाएगा।