फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बारिश नदियां उफान पर

विज्ञापन
सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी में नदी के बीच फंसे श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों पर सोमवार की शाम भारी बारिश हुई, जिसके बाद क्षेत्र की बरसाती नदियों में पानी आने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंसे हैं। एक श्रद्धालु की कार भी बह गई। नागादेव नदी में चार मवेशी बह गए, जबकि उन्हें चरा रहे चरवाहे को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। नदियों से घिरे क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का तहसील व जनपद मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन

बरसाती नदियों में शाम करीब साढ़े 5 बजे पानी आया। धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी नदी में अचानक पानी आने से माता के दर्शनों के लिए गए श्रद्धालु सिद्धपीठ में ही फंसे हैं। गांव बाबैल बुजुर्ग निवासी एक श्रद्धालु की कार भी बह गई। इस दौरान कई श्रद्धालु भी नदी की जलधारा के बीच फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। सिद्धपीठ का अभी संपर्क कटा हुआ है। उधर, गांव कालूवाला पहाड़ीपुर गांव के पास नागादेव नदी में इसी गांव निवासी पालीराम अपने मवेशी चरा रहा था, अचानक पानी आने से उसके चार मवेशी बह गए। मवेशियों को बचाने के प्रयास में पालीराम बह गया। उसे आसपास मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। नदियों में पानी के चलते मिर्जापुर-सुंदरपुर, बेहट-बिहारीगढ़ सड़क मार्ग पर आवाजाही बंद रही।

सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी में पानी के बहाव में बह कर आई श्रद्धालु की कार- फोटो : SAHARANPUR

नागादेवी नदी में पानी की जलधारा के बीच फंसा मवेशी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें