फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दया शुगर मिल में घटतौली पर यूनिट हेड सहित तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
दया शुगर मिल के गेट पर ट्रैक्टर लगा बंद करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली लगा मिल गेट किया बंद, घंटों किया हंगामा
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ और चीनी आयुक्त ने मिल पहुंच किया किसानों को शांत
गागलहेड़ी। दया शुगर मिल में घटतौली को लेकर किसानों ने हंगामा करते हुए तौल बंद करा मिल के मुख्य गेट पर ट्रैक्टर ट्राली लगा कर आवाजाही बंद कर दी। घंटों के हंगामे के बाद एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। इसके बाद किसानों की तहरीर पर पुलिस ने यूनिट इंचार्ज सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। देर शाम तक नाप तौल विभाग की टीम मिल में तौल कांटों की जांच में जुटी थी।
शुक्रवार सुबह क्षेत्र के कुछ किसान दया शुगर मिल में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे थे। जैसे ही किसानों ने गन्ना कांटे पर तौल किया तो उन्हें वजन को लेकर कुछ संदेह हुआ। इसके बाद किसानों ने बाहर के तौल कांटों पर वजन कराया तो आरोप है कि उसमें कई क्विंटल का फर्क आया। इस पर किसान भड़क गये और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी संदीप कुमार बालियान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। घंटों हंगामा चलने के दौरान भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा कि यदि मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता तो किसान मुजफ्फरनगर हाईवे जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीओ सदर अजेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव, तहसीलदार तपन मिश्रा, चीनी आयुक्त राजेश्वर यादव मौके पर पहुंचे और किसानों को मुकदमा लिख कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। इस दौरान पहुंची नाप तौल विभाग की टीम ने भी मिल पहुंच कर तौल कांटों की जांच की। टीम ने बताया कि देर शाम तक जांच रिपोर्ट आ जाएगी। किसानों ने दया शुगर मिल के यूनिट इंचार्ज अरुण कुमार भाटी, केन जीएम धनराज सिंह, कंप्यूटर इंचार्ज नागेंद्र के खिलाफ घटतौली करने की तहरीर दी है। सीओ सदर अजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें