फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नवोदय विद्यालय में छात्राओं के साथ हुई ऐसी घटना, प्रधानाचार्य भी हैरान, जांच के लिए पहुंची पुलिस

Sat, 07 Oct 2023 06:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्राओं के साथ लगातार कुछ अजीब घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटना से प्रधानाचार्य भी हैरान है। उधर, जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बड़गांव में जवाहर नवोदय विद्यालय में पिछले दिनों छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ। इसी बीच एक और मामला सामने आया है। छात्रावास में सोने वाली दो छात्राओं के कपड़ों पर सुबह के समय लाल रंग बिखरा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि वह सिंदूर भी हो सकता है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्राथमिक जांच में पुलिस ने ऐसे किसी मामले से इंकार कर दिया, जबकि प्रधानाचार्य राजकुमार इसकी पुष्टि कर रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को छात्रावास में सो रही एक छात्रा की सुबह जब आंख खुली तो उसके कपड़ों पर लाल रंग बिखरा पड़ा था। पहले दिन इस मामले को अनदेखा कर दिया गया। शनिवार सुबह छात्रावास में सो रही दूसरी छात्रा के कपड़ों पर भी इसी तरह लाल रंग बिखरा मिला। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन

पता चलने पर छात्राओं के परिजन भी वहां पहुंच गए। जिस छात्रा के कपड़ों पर पहले दिन लाल रंग मिला था परिजन उसे अपने साथ ले गए। विद्यालय में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, प्रधानाचार्य का कहना है कि इस प्रकरण के बाद छात्रा परेशान थी, जिस वजह से एक-दो दिन के लिए परिजनों के साथ भेज दिया गया है। उधर, थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की सूचना मिली थी, लेकिन प्राथमिक जांच में ऐसा मामला नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि

विज्ञापन

पहले भी हो चुका है विवाद
विद्यालय में कई दिन पहले भी लड्डू चोरी के मामले को लेकर दो छात्र गुटों के बीच संघर्ष हो चुका है। जिसमें बाहरी युवकों ने भी घुसकर मारपीट की थी। इसमें कई छात्र भी घायल हुए थे। पुलिस इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन कई अभी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें