फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में बहेगी विकास की गंगा, धरातल पर उतरेगा 4500 करोड़ रुपये का निवेश

Sat, 07 Oct 2023 06:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले कुलपति प्रो. एचएस सिंह और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ यूनिवर्सिटी के मॉडल को देखकर जानकारी ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा कि सहारनपुर में विकास का अच्छा माहौल है। जिसे काष्ठ हस्तशिल्प, कृषि उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण, होजरी, उद्यान, शहद आदि के लिए जाना जाता हैं। जनपद में यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू साइन हुए थे। ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी में जनपद में 4500 करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने शुक्रवार को जिले में कई स्थानों का दौरा किया। सबसे पहले वह मां शाकंभरी देवी मंदिर पर पहुंचे, जिसके बाद मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में निरीक्षण और फिर कलक्ट्रेट में उद्यमियों, श्रमिकों और किसानों के साथ संवाद किया।

संवाद के दौरान उद्यमियों ने कुछ समस्याएं उनके सामने रखीं। मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया कि जो समस्याएं बताई गई हैं उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। जनपद में आरा मशीन के नए लाइसेंस पर पिछले 30 वर्षों से प्रतिबंध था, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। इससे जनपद में प्लाईवुड से लेकर काष्ठ हस्तशिल्प उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

सीआईएस के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि वुड कार्विंग उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जनपद में एक लकड़ी का सेल डिपो खोला जाए। लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि जनपद में उद्योगों के लिए लैंड बैंक होना चाहिए। व्यापारी नेता शीतल टंडन ने महानगर में एक स्थायी बस अड्डे बनाने की मांग की।

इस मौके पर उद्यमी अजय शर्मा, उद्यमी रामजी सुनेजा, प्रमोद सडाना, मनजीत सिंह अरोड़ा, ईश्वर गोयल, पद्मश्री सेठपाल सिंह, अमित राणा, साहब सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव इसके बाद पद्मश्री योग गुरु भारत भूषण के मोक्षायतन इंटरनेशनल योग संस्थान पहुंचे।

मां शाकुंभरी विवि में नवरात्रों से शिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश
कलक्ट्रेट में संवाद से पहले दोपहर करीब दो बजे मुख्य सचिव ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सबसे पहले कुलपति प्रो. एचएस सिंह तथा निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ यूनिवर्सिटी के मॉडल को देखकर जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ मंत्रीगण भी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करने के लिए समय-समय पर आते रहते हैं। पहले की अपेक्षा बहुत संतोषजनक काम है, लेकिन इसमें तेजी की जरूरत है। उन्होंने कक्षाओं को नवरात्रों तक शुरू करने के निर्देश कुलपति को दिए। इस दौरान मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
इससे पहले दोपहर करीब सवा 12 बजे मुख्य सचिव लखनऊ से सीधे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंचे और आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शन किए। यहां उन्होंने पहले बाबा भूरादेव के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और फिर मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। मंदिर के पंडितों द्वारा उन्हें विधिवत पूजा अर्चना कराई। उन्होंने लौटते समय गांव मिरगपुर पांजूवाला के पास सड़क किनारे बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने सरोवर के किनारे रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। इससे पूर्व सिद्धपीठ में शंकराचार्य आश्रम के व्यवस्थापक महंत सहजानंद महाराज ने प्रमुख सचिव को तिलक लगाकर एवं रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पंडित संजय प्रपन्नाचार्य, योगेश पुंडीर, बंटू राणा, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें