फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा टोपी से दिया लाल टोपी का जवाब

विज्ञापन
योगी की सभा में भगवा टोपियां लगाकर बैठे भाजपाई - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सपा की लाल टोपी को प्रदेश के लिए खतरा बताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपाइयों को जो संदेश दिया, उसका असर देवबंद कार्यक्रम में साफ देखने को मिला। लाल टोपी के जवाब में भाजपा कार्यकर्ता भगवा टोपी लगाकर पहुंचे। दूर दूर तक भगवा टोपी ही चमक रही थी। इससे साफ था कि भाजपाई संदेश को भली भांति समझ चुके हैं।
विज्ञापन

फरवरी 2021 में विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी की लाल टोपी पर चुटकी ली थी। इसके बाद बीती आठ दिसंबर को गोरखपुर में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सपा की लाल टोपी पर निशाना साधा था। तभी से भाजपा की रैलियों में लाल टोपी के जवाब में भगवा टोपियों की एंट्री जोर शोर के साथ होने लगी। मंगलवार को देवबंद में हुए कार्यक्रम में सपा की लाल टोपी की तरह भाजपाई भगवा टोपी पहनकर पहुंचे। बीजेपी लिखी भगवा टोपी अधिकांश कार्यकर्ताओं के सिर पर लगी दिखाई दी। इतना ही नहीं महिलाएं भी भगवा टोपी पहनकर ही कार्यक्रम में पहुंची। सिख समाज के कुछ लोग भी यहां पहुंचे जो भगवा रंग की पगड़ी लगाकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कुछ मुस्लिम भी भाजपा की भगवा टोपी धारण करके यहां आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें