उन्होंने आजम खान के सवाल पर कहा कि जो सरकार के विरोधी होंगे, उसे सरकार चाहे तो कोर्ट के माध्यम से सजा दिला सकती है।
इंडिया गठबंधन टूटेगा। क्योंकि, एक दूसरे के खिलाफ वह लोग बयान देंगे, जिनकी पार्टनरशिप भाजपा नेताओं के साथ में हैं। देश में विपक्ष मजबूत रहना चाहिए। विपक्ष मजबूत रहेगा तो देश में तानाशाहों का जन्म नहीं होगा।
इस दौरान उन्होंने राकेश गंभीर को भाकियू टिकैत की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, अशोक चौधरी, संजय कुमार, अमित, बबलू, मनीष आदि मौजूद रहे।