फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
मुकेश की फाईल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के वेद विहार में रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने कुछ युवकों पर उसे पीटकर हत्या करने आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला वेद विहार निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र दिवंगत नारायण रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात मुकेश अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए एक रेस्टोरेंट में गया था। रात के करीब सवा दस बजे मुकेश को उसके दोस्त छोड़कर चले गए थे। उसके पैरों पर और मुंह पर चोट के निशान थे। घर पहुंचने पर परिजनों ने मुकेश से चोट के बारे में पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मुकेश सो गया और लेकिन सुबह नहीं उठा। परिजनों ने देखा की मुकेश की मौत हो गई। पता लगने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने कुछ युवकों पर मुकेश के साथ रात में मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि गिरने से चोट लगी है। फिर भी पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, जिन लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है। उनको भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वेद विहार में रेलवे कर्मचारी मुकेश की मौत के बाद जांच करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

वेद विहार में रेलवे कर्मचारी मुकेश की मौत के बाद गमजदा परिजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें