फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघव बने मिस्टर, बुशरा मिस फेयरवेल

विज्ञापन
दिल्ली रोड़ स्थित एक सभागार में मदर टैरिसा पैरामेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में प्रमाण पत्र के साथ ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में मदर टेरेसा पैरा मेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज के जूनियर छात्रों द्वारा अपने सीनियर्स के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राघव दत्त शर्मा मिस्टर और बुशरा को मिस फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, संस्था के अध्यक्ष एसएस राणा, प्रतिमा राणा, डॉ. अमित सेन एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कंचन नरूला ने सरस्वती वन्दना और किंजुल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। नगर आयुक्त ने कहा कि मनुष्य जब से पैदा होता है वह किसी न किसी रूप में सेवा लेता रहता है, मां के रूप में, गुरू के रूप में। उन्होंने कहा कि आप भी एक ऐसे व्यवसाय से जुडे हैं, जिसमें सेवा भाव होता है। इसलिए सच्चा सेवा भाव बनाए रखें। मेहनत और लगन से अपन कार्य करते जाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि कॉलेज में अच्छी शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाते है। संस्था के अध्यक्ष एसएस राणा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में राघव दत्त शर्मा को मिस्टर और बुशरा को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान डॉ. सौम्या कर्णवाल, डॉ. सौरभ चड्ढा, तनुजा, मोनिका, दिव्यानी, इशिता शर्मा, शीबा मलिक, अमारा, दीक्षा यादव, आयशा, हुस्ना, हिमांशु गौरव, राजन शर्मा, मीनल शर्मा आदि मौजूद रहे।

दिल्ली रोड़ स्थित एक सभागार में मदर टैरिसा पैरामेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें