फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता और कविता पाठ

विज्ञापन
नानौता में निबंध प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट/ गंगोह/ नानौता (सहारनपुर)। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को हिंदी दिवस पर गोष्ठी हुई। शोभित विश्वविद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता और कविता पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन

बेहट में राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. नीतू यादव ने कहा हिंदी भाषा को अपना सम्मान और देश प्रेम का प्रतीक समझे। गोष्ठी का संचालन कर रही डॉ. शालिनी सोनी ने कहा मातृभाषा हिंदी के लिए शिक्षाविदों को सकारात्मक प्रयास करने पड़ेंगे। डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. यजुविंद्र कुमार, डॉ. शरद चौधरी, डॉ. रामकुमार, डॉ. नीरज कुमार, राहुल कुमार, बेगराम रहे।
गंगोह के शोभित विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर स्कूल ऑफ़ एजूकेशन एवं स्कूल ऑफ़ लिबरल आर्ट्स एंड लैंग्वेजेज ने संयुक्त रूप से वाद विवाद प्रतियोगिता एवं कविता पाठ का आयोजन किया। इस दौरान कुलपति रंजीत सिंह, केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर, महिपाल सिंह आदि रहे। नामदेव पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी की दशा पर चर्चा की गई। हिंदी शिक्षक स्व. बलबीर सिंह की पत्नी सरोज देवी को शाल भेंट कर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या रजनी राजपूत, पंकज कुमार, सचिन शर्मा, अरविंद शर्मा, योगेश सैनी, मनोज कौशिक अरविंद टेबक ने विचार रखे।
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस मना। इसमें नंद किशोर शर्मा, आचार्य नितिन, अर्चना शर्मा, प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता ने भी विचार रखे। प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शालू चौधरी ने विचार रखे। सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर कक्षा वार भाषण प्रतियोगिता में अक्षी, सिमरा, सोहम, आहूर, आदिति, आरब, अवयुक्त, परीशा, प्रीत ललित, मानवी जिंदल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह, मुकेश गुप्ता, आदेश गर्ग रहे। रोटरी क्लब गंगोह के कार्यक्रम में वर्तिका ढिल्लन, डॉ. विनीत अग्रवाल व डॉ. जेएस चौहान रहे। भाषा-भूषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुकृति चौधरी, द्वितीय स्थान साक्षी व तृतीय स्थान शिवम चौधरी ने प्राप्त किया।
टीडीकेआर स्कूल में भी हिंदी दिवस मनाया गया। नानौता के श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में हुई निबंध प्रतियोगिता में मंतशा प्रथम, अशबा द्वितीय तथा सानिया व शिवांगी तृतीय रही। इसमें 80 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य पूजा सैनी, जगदीप कौर, नेहा रानी, राजेश पुंडीर, बीना पुंडीर, मुसर्रत चौधरी, रजनी पुंडीर, प्रीतना देवी आदि रहे।

ंगोह में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करती सरोज देवी- फोटो : SAHARANPUR

विचार व्यक्त करती छात्रा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें