सहारनपुर के देवबंद के पठानपुरा निवासियों ने मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों पर संदिग्ध लोगों को घर में बुलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को कोतवाली पहुंचे मोहल्ला पठानपुरा निवासियों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में रहने वाले दो बहनों के पास संदिग्ध लोगों का आना जाना रहता है। इससे मोहल्लावासियों को परेशानी होती है और वहां का माहौल खराब हो रहा है।
आरोप लगाया कि जब लोग इसका विरोध करते करते हैं तो दोनों उन्हें बलात्कार आदि के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती हैं। इतना ही नहीं उनके इस कृत्य का नौजवान तबके पर बुरा असर पड़ा रहा है और इससे लोगों में रोष है।
प्रदर्शन करने वालों में रिजवान, इरशाद, जर्रार, शाहवेज, फौजिया, अलीजान, दानिश, अफजल, नफीस, बिलाल, साबिर अंसारी, सदरुद्दीन अंसारी, इमरान, सुल्तान, फहीम, सोनू, आशू, जमील, हीना, अलीम, जुलफिक्कार आदि शामिल रहे।
शुक्रवार को इन दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाया था कि करीब सात वर्ष पूर्व उन्होंने उसके पास 1 लाख 20 हजार रुपये की कमेटी डाली थी लेकिन उनकी रकम आज तक नहीं दी गई।
बार-बार पैसे मांगने से नाराज उस व्यक्ति ने साथियों के साथ घर में घुसकर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया था। उधर शाम को कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों में समझोेता हो गया है।