फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कसे लापरवाह अधिकारियों के पेंच

Sun, 20 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मीटिंग लेते डीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर में विकास कार्यों की प्रगति को लेकर शनिवार को विकास भवन में हुई मासिक बैठक में डीएम शफक्कत कमाल ने लापरवाह अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कार्यों में गति लाने के निर्देश देते हुए लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन


जनपद में अल्ट्रा साउंड सेंटर के निरीक्षण न होने पर डीएम ने सीएमओ को फटकारा और निरीक्षण करने को कहा। जानकारी दी गई कि कई महीने से कोई निरीक्षण नहीं किया गया है, जबकि कमिश्नर ने भी इस संबंध में सीएमओ को निर्देश दिए थे।

राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण के कार्य की धीमी गति पर विद्युत निगम के अधिकारियों को टाइट किया। अधिकारियों ने 15 दिसंबर तक का समय डीएम से मांगा। किसानों को मिलने वाले सोलर पंप भी अभी तक नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन


इसमें एजेंसी की लापरवाही सामने आई है। डीएम ने इस संबंध में सचिव को पत्र लिखकर अवगत कराने की बात कही। श्रम विभाग को शत प्रतिशत पंजीकरण करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की अन्य खामियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें दूर करने को कहा। इसके अलावा लोहिया गांवों में सीसी रोड के कार्य को अतिशीघ्र निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में सीडीओ दीपक मीणा, डीपीआरओ, डीडीओ, सीएमओ, डीपीओ समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें