फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली-अंबाला ग्रीनफील्ड हाईवे बनाने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

-----------------------------------------------
- जनपद में हाईवे 32 किलोमीटर में आने वाले 32 गांव से गुजरेगा
- भूमि अधिग्रहण के लिए 20 ग्रामों में 3डी की कार्रवाई हुई
- एनएचएआई ने आठ और ग्रामों की भूमि का गजट जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। शामली-अंबाला ग्रीनफील्ड हाईवे बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह हाईवे जनपद में 32 किलोमीटर में आने वाले 32 गांवों से होकर गुजरेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के गजट के बाद प्रशासन की ओर से 20 ग्रामों के किसानों की भूमि अधिग्रहण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3डी की कार्रवाई कर दी गई है। इसके लिए इन गांवों के किसानों को भूमि अध्याप्ति अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुुर्वेदी की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एनएचएआई ने आठ और ग्रामों की भूमि अधिग्रहण के लिए गजट जारी किया है। जिसमें किसानों को अपनी आपत्ति भूमि अध्याप्ति अधिकारी के यहां दाखिल करने के लिए 21 दिनों को समय दिया गया है। अभी चार गांव की भूमि अधिग्रहण के लिए गजट जारी होना बाकी है।
भारतमाला परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले 121 किलोमीटर लंबे शामली से अंबाला तक छह लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे बनाने की घोषणा गत वर्ष की गई थी। अब इस हाईवे को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शामली-अंबाला हाईवे सहारनपुर जनपद से भी होकर गुजरेगा। नकुड़ और रामपुर मनिहारान तहसील के 32 ग्रामों के किसान इस हाईवे से लाभान्वित होंगे। इस हाईवे के बनने से शामली से सीधे अंबाला, चंडीगढ़ और पंजाब जाया जाएगा। हाईवे बनने से जहां यात्रा सुगम होगी, वहीं समय की भी बचत होगी। शामली में यह हाईवे दिल्ली-सहारनरपुर-यमनोत्री हाईवे, दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर से भी जुड़ेगा।
विज्ञापन

---------------
इन 20 ग्रामों में हुई 3डी की कार्रवाई
जनपद के गांव मुबारकपुर, बेरीखेड़ी हिंदू, बढ़ी माजरा, पापड़ी, मोधापुर, मोहम्मदपुर गुर्जर, फतेहचंदपुर, कलसी, सालियर, सहसपुर जट, तितरो मजवता बाहर, चाऊपुर सहसपुर, बुढ़नपुर, खानपुर गुर्जर, कम्हेड़ा, बिशनपुर, सनौली, गंगोह, सांगाखेड़ा, जुझेड़ी।
------------------
इन गांवों के लिए गजट जारी हुआ
एनएचएआई ने जनपद के आठ और ग्रामों का गजट जारी किया है। जिसमें 367.76 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इनमें 3ए की कार्रवाई की गई है। इन ग्रामों में बालू, डाला माजरा, गंगोह, जमालाबाद, रानीपुर बरसी, तीतरो, तीतरो बाहर हदूद शामिल है।
---------------------
छह जिलों से होकर गुजरेगा हाईवे
सहारनपुर। शामली से अंबाला तक बनने वाला 121 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड छह लेन हाईवे उत्तर और हरियाणा के छह जिलों से होकर गुजरेगा। जिसमें शामली, सहारनपुर, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला शामिल है।
विज्ञापन

----------------
2024 तक हाईवे बनाने का लक्ष्य
सहारनपुर। करीब 3663.80 करोड़ रुपये के बजट से बनने वाले शामली-अंबाला हाईवे को पूरा करने का लक्ष्य 2024 तक का रखा गया है।
------------------
---शामली-अंबाला ग्रीनफील्ड हाईवे बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सहारनपुर जनपद के 32 ग्रामों से यह हाईवे होकर गुजरेगा। जिनसे से 20 ग्रामों के भूमि अधिग्रहण के लिए 3डी की कार्रवाई की गई है, जबकि आठ गांवों का गजट जारी कर आपत्ति मांगी गई है। बाकी चार गांव की जमीन का गजट जल्द जारी किया जाएगा।
सिद्धार्थ कुमार
साइट इंजीनियर
एनएचएआई, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें