फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ बंद, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनरपुर। रेलवे की ओर से होली पर चलाई गई छह स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। होली के बाद अभी भी यात्री लौट रहे है। ट्रेन कम होने से सभी ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ चली रही है। उधर, दैनिक यात्रियों ने रेलवे से दो साल से बंद सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिर से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रेलवे ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-हावड़ा मार्ग पर छह स्पेशल होली ट्रेन चलाई थी। श्रीगंगानगर-बनारस अप व डाउन, चंडीगढ़- गोरखपुर अप व डाउन और अमृतसर- बनमखी अप व डाउन ट्रेन चलने से होली पर अपने आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली थी। अब इन ट्रेनों की संचालन अवधि पूरी होने पर रेलवे ने इन ट्रेनों को बंद कर दिया है। छह ट्रेन बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अभी भी होली के बाद यात्री अपने घरों से लौट रहे है, जिस कारण सभी ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। मंगलवार को भी यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें