फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर चौ. देवराज और मंत्री पद पर नृपेंद्र सिंह विजयी

विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर विजयी हुए चौधरी देवराज को प्रमाण पत्र देते डिप्टी कलेक्टर एसएन शर्मा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर चौ. देवराज और मंत्री पद पर नृपेंद्र सिंह विजयी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव में रविवार को मतदान हुआ और देर रात मतगणना के बाद सभा के वर्तमान अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चौ देवराज सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व विधायक मनोज चौधरी को 1204 मतों से पराजित किया है। चौ. देवराज सिंह को 4814 मत व मनोज चौधरी को 3610 मत मिले हैं। जबकि मंत्री पद पर चौ. नृपेंद्र सिंह को 4748 व उनके प्रतिद्वंद्वी शेर सिंह को 3644 मत मिले हैं। चौ. नृपेंद्र सिंह ने 1140 मत से विजय प्राप्त की। उपजिलाधिकारी एसएन शर्मा ने विजयी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे।
इससे पहले रविवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और निर्धारित समय शाम पांच बजे तक 70.65 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आया और सुबह से ही लाइन लगी रही। देर शाम मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो रात तक चली।
विज्ञापन

प्रचारिणी सभा में यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश आदि राज्यों के लोग सदस्य हैं। मतदान के लिए रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय को केंद्र बनाया । यहां 18 कक्षों में मतदेय बूथ बनाए। प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मियों की ड्यूटी रही। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। इसमें दस बजे तक गति धीमी रही। इसके बाद मतदान में ऐसी तेजी आई की सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई।
गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह और अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक मनोज चौधरी, उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री चौधरी ने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचकर मतदान किया।
सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त
चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने पुलिस और पीएसी के जवान सुबह से ही गोचर महाविद्यालय पर तैनात किए। महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी मतदाता को मोबाइल अंदर नहीं ले जाने दिया। इसके अलावा मतदान शुरू होने से पहले डॉग स्क्वॉड बुलाकर भी कॉलेज में जांच कर्राई, ताकि किसी तरह की अनहोनी न होने पाए।
विज्ञापन

दोनों गुटों के समर्थकों का रहा जमावड़ा
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं के साथ ही दोनों गुटों के समर्थकों का भारी जमावड़ा रहा। गोचर महाविद्यालय मार्ग पर रजबहे की दोनों पटरी पर वाहनों की भीड़ के चलते दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में खासा पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें