फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें अधिकारी

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कढ़ी सुरक्षा के बीच पंचायत राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी को लाती पुलिस व कार्यकर्त? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायती राज से जुडे अधिकारी और कर्मचारी ग्राम सभाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें। इसके लिए ग्राम सभाओं की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कार्य किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिस विकासखंड की एक भी ग्राम पंचायत का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ, उसके सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) का स्पष्टीकरण लिया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में पंचायतीराज मंत्री ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एडीओ पंचायत सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराएं। ग्रामीण इलाकों में लोगों को शौचालय के प्रयोग के प्रति जागरूक किया जाए। सामुदायिक शौचालयों के खुलने एवं बंद होने के समय निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालयों में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने पंचायतीराज विभाग से संबंधित सभी निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण इलाकों में जल निकासी के लिए योजना बनाकर कार्य किए जाएं। पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि अंत्येष्टि स्थलों, सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवनों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर, मंडल के तीनों जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), मंडलीय एवं जिला स्वच्छता सलाहकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें