फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के नाम पर अधिकारी करते हैं परेशान : चेयरमैन

Thu, 10 Oct 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने उप श्रमायुक्त वंदना गुप्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आपका विभाग और उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं। लेकिन कई बार कुछ अधिकारी अकारण निरीक्षण के नाम पर उद्यमियों का उत्पीड़न करते हैं। वह प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर आईआईए द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग और उद्यमियों के मिलकर काम करने से ही काम चलेगा। तालमेल और विश्वास नहीं होगा तो चीजें गड़बड़ाएंगी। सचिव ऋषभ अग्रवाल ने कहा कि श्रम विभाग से उप निदेशक कारखाना रविंद्र कुमार और उप श्रमायुक्त वंदना गुप्ता के समक्ष समस्याएं रखते हुए समाधान की मांग की। उप श्रमायुक्त वंदना गुप्ता ने कहा कि श्रम कानून का पालन एवं औद्योगिक विकास एक-दूसरे से जुड़े हैं। सेवायोजक और श्रमिक के बीच सामंजस्य होना जरूरी है। इससे उत्पादकता बढ़ेगी और औद्योगिक विकास भी होगा। उप-निदेशक कारखाना रविंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारियों एवं उद्यमियों को प्रत्यक्ष रूप से उद्योग में आने वाली समस्यओं के समाधान को नियम व जानकारी के माध्यम से काफी हद तक सुलझाया जा सकता हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसएस त्रिपाठी, मनोज कुमार, प्रमोद सडाना, आरके धवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें