फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले अधिकारी, एक दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
सरसावा विकासखंड़ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान हस्ताक्षर करते मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने विकास खंड सरसावा कार्यालय का निरीक्षण किया। इसमें कई अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने इन अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान ब्लॉक सरसावा के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अतुल वालिया, नरेंद्र कुमार बाबूराम, राजबीर सिंह, सतीश कुमार, ब्रजपाल सिंह अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने बताया सभी अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। निरीक्षण में सामने आया है कि खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला का अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं है। इसके पश्चात सीडीओ ने सड़क दूधली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। सीडीओ ने विद्यालय की साफ - सफाई देखी। इसके साथ ही छात्रों को निशुल्क यूनिफार्म व स्वेटर बांटने के निर्देश दिए। विद्यालय के अध्यापकों ने समस्याओं से अवगत कराया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें