फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

विज्ञापन
नेहरू मार्केट में बिना मास्क बिना के खरीदारी करता परिवार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है, प्रशासन की तरफ से कोविड -19 गाइडलाइन का पालन कराने की कवायद हो रही है, मगर बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग लापरवाही कर रहे हैं तो दुकानदार भी गंभीर नहीं है। ये स्थिति तब है जब कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी शहर के नेहरू मार्केट, शहीद गंज, लोहानी सराय, नखासा बाजार, मोरगंज आदि तमाम प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। खासकर सड़क किनारे दुकान लगाकर जैकेट और स्वेटर बेचने वाले खुद भी मास्क नहीं लगा रहे हैं और ना ग्राहकों को मास्क लगाने के बारे में कह रहे हैं। जिस तरह से पिछले दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं, उसको देखते हुए यह लापरवाही कतई ठीक नहीं है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी एक दिन पहले ही व्यापारियों के साथ बैठक करके निर्देश दिया था कि बाजारों में कोविड -19 गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराएं। खुद भी मास्क लगाकर दुकान में रहे और ग्राहकों को भी बगैर मास्क दुकान में प्रवेश ना करने दें। इसके अलावा शहर को पांच सेक्टरों में बांटकर भी गाइडलाइन का पालन कराने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही हैं।

बेहट रोड़ पर बिना मास्क बिना सोशल डिस्टेंश के खरीदारी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में बिना मास्क बिना सोशल डिस्टेंश के खरीदारी को उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में बिना मास्क बिना सोशल डिस्टेंश के खरीदारी को उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में बिना मास्क बिना सोशल डिस्टेंश के खरीदारी को उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें