- काशीराम आवासों के संबंध में पार्षद प्रदीप द्वारा राष्ट्रपति सचिवालय को पोर्टल पर डाली गई शिकाय?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मान्यवर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत शेखपुरा कदीम में बने आवासों में से अनेक आवासों पर बाहरी लोगों का कब्जा है। हैरानी की बात यह है कि एक पुलिसकर्मी भी आवास में रह रहा है। स्थानीय पार्षद इस संबंध में लगातार शिकायत करते आ रहे हैं। अब राष्ट्रपति और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद प्रशासन ने आवंटियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस की कॉपी आवासों के दरवाजों पर भी चस्पा की गई है।
स्थानीय पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि उनके क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में 1500 आवास बने हैं। बताया कि ज्यादातर आवासों का आवंटन हो चुका है, मगर अब भी कुछ आवास और दुकानों का आवंटन नहीं हो सका है। ऐसे में अनेक बाहरी लोग कॉलोनी में रह रहे हैं। ऐसे लोग कई बार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर वहां से फरार हो चुके हैं। वर्तमान में अनेक आवंटियों ने अपने आवास बाहरी लोगों को किराए पर दिए हुए हैं। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रपति सचिवालय को मेल कर शिकायत की थी। राष्ट्रपति सचिवालय ने प्रदेश शासन के माध्यम से जिला प्रशासन से जवाब मांगा था, जिसमें प्रशासन ने सभी आवासों का सही आवंटन का जवाब दिया है। मगर आरटीआई में मांगी गई सूचना में प्रशासन ने माना है कि कुछ आवंटन नहीं हुए हैं। विकास प्राधिकरण के सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी। समिति ने आवासों का सत्यापन किया है, जिसमें पाया गया है कि बड़ी संख्या में आवासों में बाहरी लोग रह रहे हैं। इसके बाद प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय)/अपर जिलाधिकारी प्रशासन की ओर से ऐसे आवंटियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनके आवासों में बाहरी लोग रह रहे हैं। यह नोटिस आवासों के दरवाजों पर भी चस्पा किए गए हैं।
- काशीराम आवासों के आवंटन के संबंध में पार्षद प्रदीप को आईजीआरएस पोर्टल पर मिली जानकारी- फोटो : SAHARANPUR
- काशीराम आवासीय योजना के आवासों के गेट पर चस्पा किए गए नोटिस- फोटो : SAHARANPUR