फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया पीएम जन्मदिन

विज्ञापन
रेहड़ी पर फल बेचकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेहड़ी पर फल बेचते हुए और रिक्शा चलाते हुए घंटाघर तक पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व जिला अध्यक्ष शशी वालिया और जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि मोदी सरकार का हर वर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वायदा चुनाव के दौरान करती है, लेकिन सभी वायदे झूठे निकले हैं। देश में बेरोजगारी की वजह से युवाओं का भविष्य अंधकार में पहुंच गया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा व एआईसीसी अशोक सैनी ने कहा कि यदि देश में युवा ठगे जाएंगे तो देश की तरक्की का मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाएगा।
इस दौरान मनीष अरोड़ा, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, जादोराम गुप्ता, खालिद अंसारी, अमित कांबोज, जमाल अहमद, सूर्यकांत कौशिक, इकराम खान, पराग, आरिश, मोहित, जोनी बिरला, राहुल वशिष्ठ, हनी सरदार, हिमांशु, अश्वनी कुमार, रोहित कुमार, निशांत कुमार, सावन कुमार, रितिक कुमार, प्रिंस कुमार, राजा, अवनीश, गौरव, साहिल, नितिन, सिद्धार्थ, गौरव, रोमित कुमार, रजनीश शर्मा, गणेेश दत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें