फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से भी होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाजार में बढ़िया भाव का असर गेहूं की सरकारी खरीद पर पड़ रहा है। गत वर्षों की अपेक्षा इस बार सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की कम आवक हो रही है। इसके चलते खाद्य विपणन विभाग ने मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से भी गेहूं खरीद कराने का निर्णय लिया है। जिससे जनपद को दिया गया गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। गेहूं बेचने के लिए किसान जनपद के 11 केंद्र प्रभारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार गेहूं की खरीद कराती है। जिससे किसी भी किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर गेहूं ना बेचना पड़े। सरकार ने इस बार गेेहूं 2015 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर रखा है, जबकि मंडी में 2060 रुपये तक भाव चल रहा है। इसके चलते खाद्य विपणन विभाग के लिए शासन द्वारा 116000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करना चुनौती बन गया है। अभी तक जनपद में 3466 मीट्रिक टन गेहूं खरीद ही हुई है। गत सीजन में इस अवधि में 21984 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। अब तक लक्ष्य का मात्र तीन फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी है। इसके चलते अब मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत क्रय केंद्र प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता करेंगे। जिस गांव में एक ट्रक गेहूं खरीदने की संभावना होगी, वहां मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं खरीद कर ली जाएगी। टीम आने की सूचना किसानों को पहले ही दे दी जाएगी।
मूल्य समर्थन योजना के तहत मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से भी गेहूं खरीद करायी जाएगी। मोबाइल टीम गांव के सार्वजनिक स्थल पर गेहूं खरीद करेगी। इनमें पंचायत भवन, उचित दर विक्रेता की दुकान आदि शामिल हैं। इसके लिए 11 क्रय केंद्र प्रभारियों और पांच जिला स्तरीय अधिकारियों में से किसी से भी संपर्क कर सकते हैं। - संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें