फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन आज से, कलक्ट्रेट में तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया आज (शुक्रवार) से शुरू हो जाएगी। इसके लिए कलक्ट्रेट में विधानसभा वार कक्ष निर्धारित कर दिए गए हैं। नामांकन 28 जनवरी तक होंगे। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग से लेकर अन्य व्यवस्थाएं चॉक चौबंद कर दी गई हैं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावक और निर्दलीय प्रत्याशी के साथ दस प्रस्तावक आएंगे, साथ ही निर्वाचन कार्यालय में एआरओ को ईवीएम सौंपने और पीठासीन अधिकारियों के लिए मतदान संबंधी पैकेट बनाने का कार्य बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जनपद में नामांकन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगी। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 31 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख है। 14 फरवरी को मतदान और 10 मार्च को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा सीट बेहट के लिए रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी बेहट रामजीलाल द्वारा चकबंदी अधिकारी के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नकुड़ के लिए रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी नकुड अजय कुमार अम्बष्ट द्वारा अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष में, सहारनपुर नगर के लिए रिटर्निंग आफिसर नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में, सहारनपुर देहात के लिए रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय कक्ष में, देवबंद के लिए रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी देवबंद दीपक कुमार द्वारा जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में, रामपुर मनिहारान के लिए रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान संजीव कुमार द्वारा विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के न्यायालय कक्ष में और गंगोह के लिए रिटर्निंग आफिसर अपर उप जिलाधिकारी संगीता राघव द्वारा अपर उप जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
कोरोना नेगेटिव होना जरूरी
सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों ओर प्रस्तावकों की कोरोना जांच रिपोर्ट होना जरूरी है। नामांकन के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें