फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी बच्चा न हो कुपोषण का शिकार : संजीव

विज्ञापन
चुनहैटीगाढ़ा में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करने के बाद विचार रखते महापौर संजीव वालिया - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
कोई भी बच्चा न हो कुपोषण का शिकार : संजीव
विज्ञापन

सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो, इसके लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। अभिभावक लापरवाही न बरतें और संबंधित विभाग से संपर्क कर बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार लाएं।
विज्ञापन

चुनहैटीगाढ़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर फीता काटकर मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया ने राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इसके बाद पोषण वाटिका के निर्माण के लिए महापौर ने पौधे रोपित किए। गर्भवती महिला नगमा की गोद और शहजाद व सादिक के बच्चों को अन्नप्राशन कराया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी गौहर अंजुम व प्रमुख सेविकाओं ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को लाकर उनका वजन कराएं। बच्चे को कोई परेशानी से है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अवगत कराएं। अत्यंत कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती कर उपचार दिलाया जाएगा। अभिभावकों को बच्चों के लिए डाइट चार्ट भी बनाकर दिया। डीपीओ ने आंगनबाड़ियों से ज्यादा से ज्यादा पोषण वाटिकाओं का निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें