फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से अखबार विक्रेता के भाई की मौत, भाभी गंभीर

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान सीएचसी में पहुंचे परिजन और ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। देर रात देवबंद रोड पर बाइक सवार दंपति ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक का भाई पंकज रामपुर ग्रामीण क्षेत्र में अखबार विक्रेता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मुंडीखेड़ी निवासी संजय (45) पुत्र सांगेराम अपनी पत्नी प्रीति के साथ बाइक द्वारा रामपुर से रविवार रात करीब दस बजे अपने गांव मुंडीखेड़ी लौट रहा था। जैसे ही वह कस्बे के देवबंद रोड पर रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी रामपुर मनिहारान में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी प्रीति को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। संजय ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें