फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन

अपने बिस्तर में मृत मिली, चार माह पहले ही हुई थी शादी
मायके वालों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से किया इंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
तीतरो। ग्राम बाल्लू में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना तीतरो क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा उर्फ रोशनपुर निवासी मेहंदी हसन की पुत्री दानिश्ता (25) की शादी करीब चार माह पूर्व ग्राम बाल्लू निवासी आफताब पुत्र जलील के साथ हुई थी। बताया जाता है कि कुछ दिनों से परिवार में गृह क्लेश के चलते पारिवारिक बंटवारे में मकान के अभाव में आफताब अपने साढू़ महरूब के घर में रह रहा था। आफताब ने बताया कि शनिवार की देर रात दानिश्ता ठीक ठाक सोई थी। रविवार की सुबह जब उसने उसे उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठी। चिकित्सक को दिखाया तो उसने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। उसके मायके वालों को सूचना दी गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों ने लिखित में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें