फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पड़ोसियों पर घर में घुसकर चोरी और तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के न्यू नंद वाटिका में एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर चोरी, तोड़फोड़ और बिजली-पानी की व्यवस्था क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र में आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

न्यू नंद वाटिका रविदास मंदिर मार्ग निवासी ममता ने तहरीर देकर बताया कि किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान घर के सामने और बराबर में रहने वाले कुछ पड़ोसियों ने कथित तौर पर उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी की। घर लौटने पर पड़ोसियों ने कथित तौर पर उसे धमकाते हुए कहा कि उसे वहां रहने नहीं दिया जाएगा और वे उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
आरोपियों ने घर की बिजली आपूर्ति बंद कर केबल काटकर रस्सी से बांध दी। पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं। दरवाजों और तालों को ड्रिल मशीन से काटे जाने का भी आरोप लगाया है। घर के अंदर और बाहर बिजली के बोर्ड, फिटिंग व बल्ब तोड़ने, छत पर लगी पानी की टंकी उखाड़ने तथा ग्रिल के पाइप काटकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस घर पहुंची। जांच अधिकारी उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए घर में घुसे लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें