सहारनपुर। आगामी त्योहारों को लेकर रेलवे कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। त्योहारों में छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर अनाउंसमेंट से यात्रियों को अलर्ट किया जाएगा कि यहां ट्रेन नहीं रुकेगी।
सहारनपुर, टपरी के अलावा देवबंद, तल्हेड़ी बुजुर्ग, नागल, नानौता, रामपुर मनिहारान, भांकला, मनानी, सोना अर्जुनपुर, पिलखनी और सरसावा रेलवे स्टेशन हैं। इन रेलवे स्टेशनों से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मेरठ, बागपत आदि जगहों की ट्रेनें गुजरती हैं। अगले महीने दिवाली और छठ महापर्व है। इसलिए रेलवे ने आगामी त्योहारों को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो गई है।
रेलवे ने त्योहारों में प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट को लेकर आदेश दिए हैं। रेलवे स्टेशन पर प्रसारित होने वाले मेसेज में कहा जाएगा, यात्रीगण कृपया ध्यान दें, यह उच्च गति की ट्रेन जल्द ही गुजरने वाली है। आपकी सुरक्षा के लिए अनुरोध है कि पटरियों पार न करें और प्लेटफार्म के किनारे पर खड़े न हो। उधर, अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि त्योहारों में यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। रेलवे स्टेशन पर निगरानी के साथ ही समय-समय पर अनाउंसमेंट होगा।