फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला समय: आज से शाम 5 बजकर 45 मिनट पर सहारनपुर से चलेगी नौचंदी एक्सप्रेस, 23 बोगियों के साथ होगी रवाना

Sun, 01 Oct 2023 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14512 की नई समय सारिणी रेलवे ने जारी कर दी है। मेरठ सिटी स्टेशन से नौचंदी अब शाम 7:50 बजे चलेगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने नौचंदी एक्सप्रेस की नई समय सारिणी जारी कर दी है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन से नौचंदी एक्सप्रेस रविवार (आज) शाम 5:45 बजे चलेगी। अभी तक यह ट्रेन शाम 5:25 बजे चलती थी। 23 बोगियों के साथ नौचंदी एक्सप्रेस रवाना होगी।

विज्ञापन


नई समय सारिणी रविवार (आज) से लागू हो जाएगी। ट्रेन नंबर 14512 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस का 23 बोगियों का रैक सहारनपुर से ही चलेगा। इस ट्रेन से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली आदि जिलों के यात्री लखनऊ और प्रयागराज जाने के लिए अधिक सफर करते हैं।

विज्ञापन

यह ट्रेन पहले मेरठ से चलती थी। अब इसे सहारनपुर तक विस्तार किया गया है। अभी तक मेरठ में ही ट्रेन के रैक की सफाई होती थी। अब रेलवे ने इसके पूरे रैक सहारनपुर भेजने और वहीं पर पूरे रैक की सफाई कराने का निर्णय लिया है। नई समय सारिणी के अनुसार, सहारनपुर के यात्रियों को 20 मिनट और अधिक मिले हैं। पहले ट्रेन 5:25 बजे रवाना होती थी, अब 5:45 बजे चलेगी।

ये है नौचंदी एक्सप्रेस की नई समय सारिणी
स्टेशन             पहुंच             प्रस्थान

सहारनपुर                         शाम 5:45 बजे
देवबंद             6:19             6:21
मुजफ्फररनगर 6:36             6:41
खतौली             7:00             7:02
मेरठ कैंट             7:28             7:30
मेरठ सिटी             7:45             7:50
हापुड़             8:40             8:50
लखनऊ             5:00             5:10
प्रयागराज संगम 9:20

सहारनपुर से नौचंदी एक्सप्रेस रविवार को शाम 5:45 बजे रवाना होगी। पूरा रैक यहीं से चलेगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।- एके त्यागी, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें