फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेले में शोहदे की धुनाई, युवती ने थप्पड़ों से दिया छेड़छाड़ का ऐसा जवाब, देखते रह गए लोग

Sat, 30 Sep 2023 07:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Crime News : मेले में एक शोहदे ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसके ऊपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। युवती ने पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सहारनपुर में मेले में युवती ने शोहदे की धुनाई की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में मेला गुघाल में भारी पुलिस फोर्स तैनात होने के बावजूद युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे गुस्साई युवती ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और हंगामा हो गया। थाना कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती परिवार के साथ मेला देखने गई थी। वह झूला झूलने के लिए लाइन में लगी थी। युवती के पीछे एक युवक भी लाइन में खड़ा था। इसी दौरान युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसको लेकर युवती को गुस्सा आ गया और उसने शोर मचाते हुए आरोपी युवक की पिटाई कर दी, जिससे मौके पर हंगामा हो गया।

पता लगते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अजेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी का नाम मोहसीन है, जो नकुड़ के मोहल्ला बंजारान का रहने वाला है। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पीड़िता ने बयां किया दर्द, बोली- मुस्लिम धर्म छोड़ रचाई थी प्रेमी से शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला
विज्ञापन

भारी पुलिस बल होने के बावजूद होती हैं घटनाएं
मेला गुघाल में हर वर्ष लोगों की भारी भीड़ रहती है। मेले में पुलिस के अलावा पीएसी और होमगार्ड भी तैनात रहते हैं। इसके साथ ही मेले में अस्थाई कोतवाली भी बनाई जाती हैं। इस बार भी चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी का कंट्रोल रूम मेला कोतवाली में बना है, लेकिन इसके बावजूद छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: घर में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिलाओं-युवकों को इस हाल देख दंग रह गए अफसर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें