फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमान अपनी कयादत बनाएं : औवेसी

विज्ञापन
सहारनपुर में आयोजित सम्मेलन में अभिवादन स्वीकार करते ओवैसी। - फोटो : ????????
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि मुसलमान एकजुट होकर अपनी कयादत बनाएं। जिसके पास ताकत होती है, वही अपना हक हासिल करता है। सपा, बसपा, कांग्रेस ने हमेेशा मुसलमानों को इस्तेमाल किया है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जनता रोड स्थित मैदान पर आयोजित शोषित व वंचित सम्मेलन में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सहारनपुर वह सरजमीं है, जिसने इल्म की शमा रोशन की। मुसलमानों ने सपा, बसपा और कांग्रेस का साथ दिया परंतु सरकार बनने के बाद इन्होंने मुसलमानों को उनका हक नहीं दिलाया। इन्होंने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा है।
आजादी के बाद प्रत्येक समाज ने अपने नेता बनाए परंतु मुसलमानों के पास लीडरशिप नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा के नेता कहते हैं कि यदि मजलिस को वोट दिया तो भाजपा जीत जाएगी। यदि 2014 व 2019 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ी तो भाजपा की सरकार कैसे बन गई। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तीन तलाक और नागरिकता संशोधन कानून लाई। उन्होंने पुरजोर विरोध किया। इन काले कानूनों की प्रतियां संसद में फाड़ी, लेकिन मुसलमानों के हिमायती होने का दावा करने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कुछ नहीं बोले। औवेसी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व सहारनपुर में सपा व लोकदल की सभाएं हुईं परंतु मंच पर मुसलमान नेताओं को नहीं बैठाया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, महासचिव डॉ. पवन राव आंबेडकर, जिलाध्यक्ष वसीम अहमद, सहारनपुर देहात विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी मरगूब हसन आदि रहे।
विज्ञापन

युवाओं और कार्यकर्ताओं दिखा उत्साह
औवेसी के आगमन को लेकर युवाओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। कार्यक्रम स्थल पर युवकों ने औवेसी से मिलने के लिए बैरिकेडिंग तक तोड़ दी। इसके साथ ही पार्टी के पक्ष में खूब नारे लगाए।
गिरकर हुए चोटिल
औवेसी मंच से उतरे तो कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए कार की तरफ दौड़े। इससे लोहे का जाल टूट गया और कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। वहीं, युवा औवेसी को देखने व भाषण सुनने के लिए बल्लियों पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें