फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना कलीम की रिहाई को लेकर मुस्लिमों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
थाना अध्यक्ष को ज्ञापन देते अंजुमन हिमायत ए इस्लाम के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। अंजुमन हिमायत ए इस्लाम और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के विरोध में जुलूस निकालकर उनकी रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे अंजुमन हिमायत ए इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अताउर रहमान और आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष दानिश गौड़ की अगुवाई में मुस्लिम समाज के लोग छुटमलपुर की सड़कों पर उतरे। उनके हाथों में मौलाना कलीम सिद्दीकी को रिहा करो, मुस्लिमों को निशाना बनाना बंद करो, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगी तख्तियां थी। कस्बे के प्रमुख मार्गों पर विरोध जुलूस निकालने के बाद प्रदर्शनकारी ज्योति किरण तिराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने थाना अध्यक्ष सत्येंद्र नागर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुफ्ती अताउर रहमान कासमी ने कहा कि प्रदेश सरकार साजिश रचकर मुस्लिम धर्म गुरुओं को निशाना बना रही है। दानिश गौड़ ने कहा कि मौलाना कलीम मुस्लिम धर्मगुरु होने के साथ ही अमन और भाईचारे की मिसाल हैं। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेकर इस साजिश की जांच हाईकोर्ट के जजों से कराई जाए। प्रदर्शनकारियों में मौलाना खालिद नदवी, सुल्तान अहमद, फैसल आलम, मुस्तफिज कासमी, कारी आबिद, मौलाना सरवर, कासिम अंसारी, मो. नावेद आदि शामिल रहे।

विरोध जुलूस निकालते अंजुमन हिमायत ए इस्लाम के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें