फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लोकसभा में सवाल पूछने में आगे सहारनपुर और मेरठ के सांसद

Sun, 24 Aug 2025 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सभाओं में जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों के मुद्दे तो उठाते ही हैं। उनकी सक्रियता इस बात से भी पता चलती है कि वह देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों कितनी मजबूती से उठाते हैं। सहारनपुर और मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधि पीछे नहीं है। इसमें भी बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह अभी तक अव्वल है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले 18वीं लोकसभा के पांचवें सत्र का समापन हुआ है। सत्र में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया। लोकसभा की वेबसाइट से पता चलता है कि सहारनपुर-मेरठ मंडल में प्रश्न पूछने में सबसे आगे सांसद डॉ. भोला सिंह रहे।
उन्होंने पांचवें सत्र में विभिन्न मंत्रालयों और क्षेत्रों से जुड़े 34 सवाल सरकार से पूछे। इसके बाद मेरठ के सांसद अरुण गोविल है। उन्होंने संसद में सरकार से 31 प्रश्न पूछे हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर और कैराना सांसद भी सरकार को सवालों के जरिये घेरने में पीछे नहीं हैं। कैराना सांसद इकरा हसन ने सरकार से 25 प्रश्न किए। सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने सरकार से विभिन्न मुद्दों से जुड़े 22 सवाल पूछे। मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने सरकार से 7 सवाल किए। इसके अलावा बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने 16, गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने छह, बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सरकार ने संसद के पांचवें सत्र में 22 प्रश्न पूछे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें