फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: काम बीच में छोड़ा, कारोबारी से 27 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sun, 24 Aug 2025 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी ने मुरादाबाद की स्टील कंपनी के दो पार्टनर्स पर 27 लाख रुपये हड़पने व काम बीच में छोड़ने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मोहल्ला जाफर नवाज निवासी निखिल कुकरेजा क्लारा पैकिंग सोल्यूसनस के डायरेक्टर हैं। उन्होंने बताया कंपनी के लिए 90 फीट चौड़ा, 50 फीट लंबा और 25 फीट ऊंचा लोहे का शेड बनाने का ठेका मुरादाबाद की मैसर्स स्टील इंडिया इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन के पार्टनर्स शहजाद हुसैन और कामिल को दिया था। निर्माण की लागत 76 लाख तय हुई थी। 70 लाख तक का एडवांस भुगतान कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया और अपने सभी श्रमिक व तकनीशियन वापस बुला लिए। कारोबारी ने इन लोगों से काम अधूरे छोड़ने का कारण पूछा। उन्होंने काम को बीच में छोड़ना स्वीकारा। पीड़ित को रुपये वापस मांगने पर धमकी दी। आरोप है कि बाजार के अनुसार काम की लागत 42.89 लाख थी, जबकि आरोपियों ने 70 लाख रुपये लिए। इससे उन्हें 27.10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित ने शहर कोतवाली व जनकपुरी पुलिस से शिकायत की। पुलिस एक-दूसरे पर टालती रही। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शहजाद व कामिल के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें