फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : मोहम्मद आरिफ जौला होंगे सपा प्रत्याशी, भाजपा में टिकट मांगने वालों की लंबी कतार

Thu, 17 Mar 2022 11:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर

सार

विधान परिषद चुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 21 मार्च कर दी है।विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी चुनाव में सपा को छोड़कर किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस और बसपा में उम्मीदवार को लेकर मंथन जारी है।
विज्ञापन
आरिफ जौला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी चुनाव में सपा को छोड़कर किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों को लेकर अभी तक असमंजस बरकरार है। सत्तारूढ़ भाजपा में टिकट मांगने वालों की लंबी कतार बताई जा रही है।

विज्ञापन


विधान परिषद चुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 21 मार्च कर दी है। पहले नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च थी। चुनावी सरगर्मी तेज होने के बावजूद समाजवादी पार्टी को छोडकर अन्य किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें : यूपी : एमएलसी चुनाव कार्यक्रम में बदलाव, जानिए नामांकन से मतगणना की तारीख तक सब कुछ
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. रागिब अंजुम ने बताया कि पार्टी ने मोहम्मद आरिफ जौला को प्रत्याशी घोषित किया है। सत्ताधारी भाजपा में टिकट मांगने वालों की कतार काफी लंबी बताई जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी के अनुसार टिकट के लिए पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा के पुत्र अभय राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, राजपाल सिंह जुड्डा, कुश पुरी, यतेंद्र पंवार, रूपेश सैनी, वीरेंद्र पुंडीर आदि के नाम चर्चाओं में हैं।  बसपा और कांग्रेस  में प्रत्याशी को लेकर मंथन जारी है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में राजनीतिक दल प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे।

तारीख बढी, अब 21 मार्च को होंगे नामांकन
निर्वाचन आयोग ने मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 21 मार्च कर दी है। पहले नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च थी। इस दिन अवकाश होने के कारण नामांकन की तारीख बढाई है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत नामांकन की अंतिम तिथि 21 मार्च, नामांकन पत्रों की जांच 22 मार्च तथा नाम वापसी की अंतिम तारीख 24 मार्च की गई है। मतदान नौ अप्रैल सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा। मतगणना 12 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें