फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बदमाशों ने तमंचा दिखा आधी रात को लेखपाल से की लूट, कपड़े भी ले गए, ठिठुरती ठंड में निर्वस्त्र छोड़ा

Sun, 24 Dec 2023 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में शनिवार देर रात शामली के पिंडोरा में तैनात लेखपाल से देर रात लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने लेखपाल को लूट के बाद ठिुठुरती ठंड में निर्वस्त्र छोड़ दिया और कपड़े भी साथ ले गए।
विज्ञापन
लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात तीतरो सालियार रजबाहा मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए पिंडोरा शामली में तैनात लेखपाल से बाइक, 16 हजार की नकदी, मोबाइल और 18 हजार रुपये कीमत के कपड़े, जूते आदि सामान लूट लिया। बदमाश लेखपाल को निवस्त्र कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


लेखपाल एजाज ने बताया कि वह सहारनपुर से कपड़ें और जूतों की खरीदारी करने के बाद रात साढ़े 11 बजे सहारनपुर से बाइक पर वापिस शामली जा रहे थे। जैसे ही वह सालियर के पास पहुंचा तो रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उसे तमंचे से आतंकित करते हुए रोक लिया।

विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उससे लूटपाट करने के बाद उसके सारे कपड़े उतरवा लिए। पहने हुए कपड़े तक बदमाश अपने साथ ले गए। कड़ाके की ठंड में बिल्कुल निर्वस्त्र हालत में पीड़ित लेखपाल किसी तरह साढ़े तीन किमी पैदल चलकर तीतरो पुलिस चौकी पहुंचा। जहां उसने पुलिस से मदद लेकर पहले शरीर ढकने के लिए कंबल लिया।

इसके बाद आपबीती बताई। इसके बाद कोतवाली पुलिस और सीओ मुनीशचंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग कराई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें