फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिट टीमों के आने से चिकित्सा अधिकारियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कैग (सेंट्रल अकाउंट जनरल) के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार की टीम भी चिकित्सा विभाग का ऑडिट करने के लिए सहारनपुर पहुंच गई है। इससे चिकित्सा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। कइयों की नींद उड़ी हुई है। कैग की टीम बीते छह वर्षों का तथा प्रदेश की टीम एक वर्ष का ऑडिट करेगी।
विज्ञापन

कैग की चार सदस्यीय टीम करीब दस दिन से जिला अस्पताल में रहकर बीते छह साल के कार्यों का ऑडिट कर रही है। यह टीम प्रयागराज से आई हुई है। ऑडिट में जनपद में सरकारी अस्पतालों की संपूर्ण व्यवस्थाओं जैसे लेखा जोखा, आय-व्यय, सरकारी योजनाओं की स्थिति, दवाओं और कर्मचारियों की स्थिति। निर्माण, बिजली, भवन, वेतन, मरीजों की सुविधाओं आदि शामिल रहेंगे। अब उत्तर प्रदेश सरकार की दो सदस्यीय ऑडिट टीम भी मंगलवार को लखनऊ से सहारनपुर पहुंच गई है। यह टीम एक साल का ऑडिट करेगी। टीमें करीब एक माह तक सहारनपुर में रहेंगी। एक साथ दो ऑडिट टीमों के आने से चिकित्सा विभाग के कुछ अधिकारी परेशान हैं। क्योंकि बीते तीन साल से कोरोना की वजह से सरकारी अस्पतालों में काफी खर्च और नई चीजें हुई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि विभाग के ऑडिट के लिए प्रयागराज और लखनऊ से टीम आई हैं। दोनों टीमें सहारनपुर में रहकर विभाग के लेखा जोखा आदि का ऑडिट कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें