फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टपरी कला पहुंची चिकित्सा विभाग की टीम, 41 नमूने लिए

विज्ञापन
टपरी कला में जांच करती टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। टपरी कलां में डेंगू और बुखार के अन्य मरीज मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। बृहस्पतिवार को चिकित्सा विभाग की तीन टीमें क्षेत्र में पहुंची। 200 घरों का सर्वे किया गया, जिनमें से 41 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

जनपद के कई गांवों में वायरल बुखार और टायफाइड का प्रकोप है। गांव टपरी कलां में डेंगू का भी मामला सामने आ चुका है। चिकित्सा विभाग अभी तक डेंगू का मामला नहीं आने की बात कह रहा था, मगर अजर उजाला द्वारा बृहस्पतिवार को डेंगू मरीज का पते सहित समाचार प्रकाशित किया गया तो चिकित्सा विभाग ने तुरंत तीन टीम क्षेत्र में भेजी। टीमों ने टपरी कलां के साथ ही आसपास के दो अन्य गांवों का भी सर्वे किया। 200 घरों का सर्वे किया गया। जिसमें लोगों से बातचीत की गई। साथ ही 41 संदिग्ध लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि बुखार को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। बृहस्पतिवार को तीन टीमों ने सघन सर्वे किया है, जिसमें 41 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें