फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर बाजार गुलजार, बढ़ी रौनक

विज्ञापन
रक्षा बंधन पर्व को लेकर राखियां तैयार करती स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल के बीच भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन को लेकर लोगों में उत्साह है। बहनें भाइयों के लिए विभिन्न डिजाइन की राखियां खरीद रही हैं, तो भाई गिफ्ट आइटम खरीद रहे हैं। इस वजह से बाजारों में रौनक है और बीते वर्ष के मुकाबले अच्छा कारोबार है।
विज्ञापन

महानगर में नया बाजार, गुच्छा मार्केट, चौकी सराय, शहीदगंज बाजार, कोर्ट रोड, हकीकतनगर और नुमाइशकैंप में राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। बाजार में पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की राखी आई हुई है। गुच्छा मार्केट के थोक राखी कारोबारी पारस ने बताया कि मेटल, रेशमी धागे, मोरपंखी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली, भगवा रंग, छोटा भीम और टेडी बीयर वाली राखी की मांग ज्यादा है। नुमाइशकैंप के राखी कारोबारी पंकज अरोड़ा का कहना है कि रंग-बिरंगी राखियों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। बाजार में अलग-अलग वैरायटी की राखियां आई हैं, जिनकी कीमत एक हजार रुपये तक है। इनमें 100 से 200 रुपये वाली राखियां ज्यादा बिक रही हैं। चांदी वाली राखी की कीमत 300 से 1500 रुपये तक है।
----
बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार अच्छा कारोबार
बीते वर्ष लॉकडाउन के बाद कोरोना कर्फ्यू और संक्रमण को देखते हुए रक्षाबंधन का पर्व फीका रहा था, लेकिन इस बार बाजारों में रौनक है। राखियों के अलावा बहनें पर्व पर नए परिधान खरीद रही हैं। सूती शूट व कैटवॉक साड़ी की मांग ज्यादा है, जिसकी कीमत 500 से 1500 रुपये तक है। रायवाला के कपड़ा कारोबारी निखिल सुखीजा का कहना है कि रक्षा बंधन को लेकर पिछले वर्ष की अपेक्षा काम ठीक है।
विज्ञापन

-----
मिठाई के कारोबार में भी इजाफा
रक्षा बंधन पर्व को लेकर मिठाई के कारोबार में भी इजाफा हुआ है। मिठाई कारोबारियों ने विभिन्न तरह के पकवान तैैयार करा रहे हैं, जिनकी एडवांस बुकिंग भी हुई है। मिठाई कारोबारी प्रशांत सैनी व शिव मित्तल का कहना है कि कारोबार में थोड़ा इजाफा हुआ है।
ऑनलाइन भी कर रहे खरीदारी
बहनें ऑनलाइन भी विभिन्न प्रकार की राखियां खरीद रही हैं, जिनकी कीमत 300 रुपये लेकर एक हजार रुपये तक है। इसके साथ ही पूजा की सामग्री की थाली सैट भी खूब बिक रहा है, जिसमें राखी, तिलक, चावल सहित पूजन की सामग्री शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें