फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : किस्त अदा नहीं कर सका तो गड्ढा खोदकर घर में दबाई बाइक, रचा लूट का नाटक, गिरफ्तार 

Mon, 16 Aug 2021 10:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर

सार

एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि थाना तीतरो क्षेत्र के गांव खानपुर गुर्जर निवासी खालिद ने बाइक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
saharanpur police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति ने फाइनेंस पर ली गई बाइक की किस्त अदा नहीं कर सका तो उसने झूठा क्लेम करने के लिए उसेे अपने ही घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया और थाने पहुंचकर बाइक लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इसका खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन


लालच में इंसान कितने नीचे गिर जाता है, इसका उदाहरण तीतरो क्षेत्र में सामने आया। एक युवक ने फाइनेंस पर ली बाइक की किस्त अदा करने से बचने और क्लेम लेने के उद्देश्य बाइक लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी, जबकि बाइक को अपने ही मकान में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि थाना तीतरो क्षेत्र के गांव खानपुर गुर्जर निवासी खालिद ने बाइक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी तीतरो विनय कुमार आजाद और उपनिरीक्षक लोकेंद्र राणा ने मामले की जांच की तो लूट की घटना फर्जी निकली।
विज्ञापन


खालिद से ही पूछताछ में पता चला कि बाइक को अपने ही मकान में गड्ढा खोदकर दबा रखा है। खालिद ने पुलिस को बताया कि बाइक उसने फाइनेंस कराकर ली थी, बाइक की किस्त नहीं दे पा रहा था। किस्त देने से बचने और क्लेम वसूलने के इरादे से उसने षड़यंत्र रचा था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाइक, प्लास्टिक के कट्टे में डालकर दबाई पेट्रोल की टंकी व अन्य उपकरण बरामद कर लिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें