फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2022: जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, सहारनपुर में रहेगा रूट डायवर्जन, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात

Mon, 28 Feb 2022 08:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में महाशिवरात्रि के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। वहीं शिवालयों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन
सहारनपुर में सुरक्षा का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शिवालयों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए भी जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर मंदिर समितियों ने भी इंतजाम पूरे कर लिए। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए है। 

विज्ञापन


महानगर के प्राचीन सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, सालासर धाम सहित अनेक मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शिवालयों में बैरिकेडिंग भी लगाई है। वहीं, मंदिर समिति की ओर कोरोना नियमों का पालन कराए जाने की व्यवस्था की गई है।  

डाक कांवड़ लेकर भी आए शिवभक्त 
हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर भी शिवभक्त लौटे हैं। सहारनपुर के रास्ते हरियाणा और पंजाब के भी शिवभक्त गए। इसके साथ ही मुख्य मार्गों पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस 
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। वहीं, सोमवार की रात दस बजे से रूट डायवर्जन प्लान भी लागू कर दिया गया है, जो बुधवार की सुबह तक लागू रहेगा। 

यह भी पढ़ें: गजब: मारूफ के खेतों में उगे फूलों से महकते हैं राष्ट्रपति भवन और संसद, 30 लोगों को दे रहे रोजगार

विज्ञापन

यह रहेगी यातायात व्यवस्था 
- उत्तराखंड की ओर हरियाणा की ओर वाहन गागलहेड़ी में बाईपास से होकर आएंगे-जाएंगे। 
- अंबाला रोड की तरफ से देहरादून जाने वाले वाहन भी सरसावा में बाईपास से होकर जाएंगे।
- दिल्ली की तरफ से देहरादून जाने वाले वाहन चुनहैटी से बाईपास से होकर जाएंगे।
- नागल से हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन लखनौर में बाईपास से होकर जाएंगे। 
- शहर में पुरानी चुंगी से नवाबगंज की ओर आने-जाने वाले बड़े वाहनों को चकराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को भारत माता चौक से पहलवानपीर के पास से निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जद्दोजहद: धमाकों के बीच फंसे मेरठ के लाल, भूखे-प्यासे बच्चों के हालात देख टूट रहा परिजनों का सब्र, छलकी आंखें
 
जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त 
शिवरात्रि पर प्रातकाल 03:16 बजे शुभ मुहूर्त है। पहले पहर की पूजा के लिए शाम 6:21 से रात्रि 9.27 बजे तक, दूसरे पहर की पूजा के लिए रात 09:27 से 12:33 बजे तक, तीसरे पहर की पूजा के लिए रात 12:33 से दो मार्च की सुबह 03:16 बजे तक, चौथे पहर की पूजा के लिए दो मार्च की सुबह 3:39 से 6:25 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें