फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-केवाईसी नहीं कराया तो बंद हो जाएगी किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले सभी किसानों को अपने खाते की ई-केवाईसी करानी होगी। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसान सम्मान निधि से वंचित रह सकते हैं। इसके लिए किसानों को स्वयं पीएम किसान निधि पोर्टल पर या जनसेवा केंद्र पर जाकर ई- केवाईसी कराना होगा। इसके लिए अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है। ऐसा नहीं करने वाले किसानों की सम्मान निधि बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से जनपद के 303547 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना को पारदर्शी बनाने के लिए भारत सरकार की ओर से समय समय पर परिवर्तन किए जाते हैं। अब इस योजना के लाभार्थी किसानों को अपने खाते का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है।
ऐसा नहीं करने वाले लाभार्थी किसानों को अप्रैल महीने से इस योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। इस योजना के सत्यापन के लिए भारत सरकार ने ई-केवाईसी नाम से पोर्टल बना रखा है। इसके लिए किसान स्वयं या फिर जनसेवा केंद्र जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें ई-केवाईसी
उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को पीएम किसान निधि पोर्टल कराना होगा। इसके लिए वे पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी का विकल्प चुने। इस पर संबंधित किसान का आधार कार्ड नंबर मांगा जाएगा। इसे भरने के बाद किसान के मोबाइल पर ओटीपी आएगा। पोर्टल पर ओटीपी भरकर सबमिट किया जाएगा। जिसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होगी।
सिर्फ तीन हजार किसानों ने ही कराई ई-केवाईसी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए उनके खाते की ई-केवाईसी कराना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर किसान सम्मान निधि की किस्त रुक सकती है। जिले में 303547 किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। जबकि ई-केवाईसी मात्र तीन हजार किसानों ने ही कराई है। इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है। किसानों को अपने खाते से आधार को लिंक कराने के बाद नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया पर भी पंजीकृत कराना चाहिए। - डॉक्टर राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें