टीकाकरण से मना करने वाले परिवार को राशन न देने के निर्देश दिए
तीतरो (सहारनपुर)। वैक्सीनेशन कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 108 लोगों का टीकाकरण किया। एक परिवार के टीकाकरण से मना करने पर राशन डीलर को उसे राशन न देने के लिए निर्देशित किया।
कोविड 19 वैक्सीन शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ यूनिसेफ की बीएमसी फरहा खान ने एक विशेष वर्ग के लोगों को डोर टू डोर संपर्क कर टीकाकरण कराने को जागरूक किया। टीम से परिजनों ने वैक्सीन लगवाने से इंकार किया। बीएमसी फरहा खान ने बताया ग्राम महंगी में एक वर्ग के लोग किन्ही कारणों से कोविड 19 की वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे, इसके लिए राशन डीलर, आंगनबाड़ी , आशा व गणमान्य लोगों के साथ घर पर जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया, परंतु उन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया। राशन डीलर से उन्हें राशन वितरण नहीं करने को निर्देशित किया। इस संबंध में रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी। उधर, दूसरी टीम के सदस्यों ने गांव में एंटी लारवा दवाई का छिड़काव कराया तथा बुखार से पीड़ित 51 मरीजों की जांच कर उपचार किया। एएनएम सरोज, फार्मेसिस्ट राकेश उनियाल, बीएचडब्लू राहुल कुमार, डीबीसी सर्विन सैनी, शुभ, आंगनबाड़ी ममतेश देवी, आशा राधा, पुष्पा, कविता, संगिनी बेबी सैनी, सुनील कुमार सैनी रहे।