फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से मिले सिख समाज के लोग, निष्पक्ष चुनाव की मांग

विज्ञापन
सदर तहसील में एसडीएम से चुनाव को लेकर एसडीएम से वार्ता करते सिक्ख समाज के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरदार एचएस चड्ढा के नेतृत्व में मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव से मुलाकात की। उन्होंने श्री गुरू सिंह सभा के चुनावों को निष्पक्ष कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार में सरदार एचएस चड्ढा ने कहा कि श्री गुरू सिंह सभा के चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैँ। उन्होंने नियमों के उल्लंघन होने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव अधिकारी/ तहसीलदार सदर पर नियमों को दरकिनार कर एक पक्ष को लाभ देने के लिए कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया लगभग 60 पदों पर चुनाव होना है और इतने ही पदों पर नामांकन हुए हैं। इससे साफ है कि यह चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से नहीं कराए जा रहे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में करीब 100 लोग नियमों की अनदेखी की वजह से चुनाव में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। आपत्तियों का निस्तारण भी नहीं किया ।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संस्था के हित को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर सभी सदस्यों को चुनाव में भाग लेने का अवसर दिया जाए। इसमें सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, सरदार जसपाल सिंह बत्रा, बोबी माकन, रघुवीर सिंह, बाबा हरमोहन सिंह, महेंद्रजीत सिंह, सरदार इकबाल सिंह चावला, हरमिंद्र सिंह चावला, सुरप्रीत चावला, कंवलजीत चावला, अमन दीप सिंह शानू, जसवीर सिंह बजाज, डिंपल डंग, हरजीत सिंह विक्की, पुष्पेंद्र चावला, साहब सिंह, दविंद्र सिंह चड्ढा आदि मौजूद रहे। उधर, तहसीलदार सदर प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराया जा रहा है।

सदर तहसील में एसडीएम से चुनाव को लेकर एसडीएम से वार्ता करते सिक्ख समाज के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें