फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल में निकल रहे हैं कीड़े, लोगों में रोष

विज्ञापन
पानी में निकला कीड़ा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा घरों में सप्लाई किए जा रहे पेयजल में कीड़ा निकलने का मामला सामने आया है। घटना नवीन नगर की है, जहां एक घर में टोंटी से पानी के साथ सफेद रंग के छोटे-छोटे कीड़े निकल रहे हैं।
विज्ञापन

नवीन नगर की डॉ. मोतीराम वाली गली में रहने वाले प्रमोद ने बताया वह नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी की कई तरह से उपयोग करते हैं। जब बिजली नहीं होती तो वह उसी पानी को पीते भी हैं। मगर शनिवार को बर्तन में पानी भरते हुए कुछ सफेद से रंग का पकड़े चावल के दाने जैसा नजर आया। जब गौर से देखा तो वह कीड़ा था। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। सभी लोग पानी को छानकर ले रहे हैं। उन्होंने बताया करीब दो वर्ष पहले मोहल्ले की टंकी से दूषित पानी आया था, जो निगम ने ठीक कराया था। उन्होंने नगर निगम से सुधार की मांग की है। उधर, जलकल विभाग के महाप्रबंधक मनोज आर्य ने बताया पानी से कीड़ा निकलने की शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। टीम को मौके पर भेजकर समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें