सहारनपुर। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक संजय गर्ग ने रविवार को विधायक निधि से बनी छह सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से नगर में बिना किसी भेदभाव के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
रविवार को अशोक विहार में सड़क का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर समाज को जाति एवं धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता को बनाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाना होगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, साजिद चौधरी, परीक्षित वर्मा, मुस्तकीम राणा, रतन यादव, पार्षद हाजी गुलशेर, पार्षद मंसूर बदर, पार्षद शहजाद चौधरी, सईद सिद्दीकी, हाजी शाहनवाज, हाजी सईद, शहजाद मलिक, आदि मौजूद रहे।