फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन कर कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के प्रभाव को कम करने की प्रार्थना के साथ कान्हा उपवन गोशाला में हवन का आयोजन किया गया। हवन में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा नगर निगम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों तथा पार्षदों और शहर के कई गण्यमान्यों ने आहुति दी।
विज्ञापन

पंडित गोपाल ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया। उन्होंने कहा कि गोशाला में हवन यज्ञ कराने का पुण्य लाभ कई गुणा बढ़ जाता है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, अश्वनी सुखीजा यज्ञ के यजमान रहे। महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुुंबर, पार्षद अमित त्यागी, विजय कालड़ा व पिंकी गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, अमित तोमर व समिति अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल आदि ने हवन में आहुति दी। इस दौरान गोवंश की भी पूजा की गई। गोवंश को माला पहनाई गई। महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गोशाला में अब गोबर से पेंट भी बनेगा। पेंट बनाने की तकनीक जानने और दो कर्मचारी प्रशिक्षण के लिए भेजे गए हैं। हवन में अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष ममता सिंघल, इंद्रजीत सुखीजा, शंकर अरोड़ा, नीरू सिंह, अपर्णा महाजन, प्रियंका गोयल, विनीता चौहान, अनिल अरोड़ा, जैनब, जुल्फिकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें