फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टर्म 2 की परीक्षा में जिले में 11 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीबीएसई की टर्म 2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से होनी हैं, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी तक डेट शीट जारी नहीं की गई है। उधर, प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि बोर्ड जारी कर चुका है, जिसके बाद से स्कूल प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सीबीएसई इस बार टर्म-1 और टर्म-2 के आधार पर परीक्षाएं करा रहा है। टर्म-1 की परीक्षाएं दिसंबर माह में हो चुकी हैं, जिनका परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया है। अब बोर्ड ने टर्म-2 की परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है, जिसमें 26 अप्रैल से परीक्षाएं होना तय किया गया है, लेकिन डेट शीट अभी तक जारी नहीं की गई है, जिसका इंतजार स्कूलों के साथ ही परीक्षार्थियों को भी बेसब्री से है। उधर, प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो मार्च से शुरू कर देने के निर्देश बोर्ड ने दिए हैं। स्कूलों ने अपने यहां होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं कब तक चलेंगी, यह डेट शीट आने पर पता चलेगा। क्योंकि प्रयोगात्मक परीक्षा डेट शीट में दर्ज अंकित परीक्षा से दस दिन पहले तक ही कराई जा सकती है।
परीक्षा में यह रहेगा बदलाव
दिसंबर माह में हुई टर्म-1 की परीक्षाएं बहुविकल्प आधार पर हुई थी, जिसमें मल्टीपल सवाल आए थे। सवालों का जवाब गोले काले कर देना था, लेकिन टर्म-2 की परीक्षाएं सब्जेक्टिव आधारित होंगी, जिसमें परीक्षार्थियों को सवालों के जवाब लिखकर देने होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र दो घंटे में हल करना होगा।
विज्ञापन

केंद्र भी नहीं हुए फाइनल
जिले में सीबीएसई के करीब 135 स्कूल हैं, जिनमें पंजीकृत दसवीं और 12 वीं के विद्यार्थियों की संख्या करीब 11,000 है। इन परीक्षार्थियों के लिए कितने केंद्र बनाए जाएंगे, यह अभी फाइनल नहीं है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की संख्या बोर्ड ही तय करता है। डेट शीट के साथ परीक्षा केंद्रों की सूची भी दस मार्च के बाद कभी भी जारी हो सकती है।
टर्म 2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से होंगी, लेकिन अभी तक डेट शीट जारी नहीं हुई है। केंद्र भी अभी तक फाइनल नहीं हैं। पाठ्यक्रम की बात करें तो वह पहले ही पूर्ण कराया जा चुका है। रिविजन भी कराया गया है। दो मार्च से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

डॉ. दिव्य जैन, प्रधानाचार्य, आशा मॉडर्न स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें