फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों को किया आत्मसात

विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर सिग्रेड हार्ट चर्च पर प्रार्थना करते ईसाई समुदाय के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में गुड फ्राइडे श्रद्धाभाव से मनाया गया। गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुईं और शिष्यों के पैर धुलाए गए। इसके साथ ही पादरियों ने प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च में फादर नथानियल दास ने प्रार्थना कराई। इस मौके पर लखनऊ से आए पादरी सैम अबराहम को स्मृति चिह्न भेंट किया। फादर नथानियल दास ने प्रभु यीशु मसीह की सात वाणियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। इस मौके पर फादर नथानियल दास ने बुजुर्ग शिष्यों के पैर धुलाए। इस दौरान रितेश, आकाश, विवेक सहित बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग शामिल रहे।
वहीं, सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना की गई। फादर संजय एबिल सिंह ने यीशु मसीह के बताए रास्तों चलने का आह्वान किया। इसके साथ ही प्रभु यीशु मसीह को याद किया गया। इस दौरान अमित सैन, अमित कुमार, दिव्या, मैरी आदि मौजूद रहे। वहीं, सेक्रेट हार्ट चर्च में भी श्रद्धाभाव से गुड फ्राइडे मनाया गया। इस मौके पर फादर जोन ने कहा कि ईसाई समाज में गुड फ्राइडे का विशेष महत्व है। इसी दिन प्रभु यीशु मसीह ने क्रूस पर अपने प्राण त्याग दिए थे। हमें यीशु मसीह के बताए रास्तों पर चलना होगा और उनके आदर्शों व वाणी को जीवन में आत्मसात करना होगा। इस दौरान आगस्टीन मैरी, जूली, रोजी, जीना, ईली, अनष्ट मैसी, अनुपम, रीना, अर्चना आदि मौजूद रहे।

ुड फ्राइडे पर सिग्रेड हार्ट चर्च पर प्रार्थना करते ईसाई समुदाय के लोग- फोटो : SAHARANPUR

गुड फ्राइडे पर सैंट थोमस चर्च पर प्रार्थना करते ईसाई समुदाय के लोग- फोटो : SAHARANPUR

गुड फ्राइडे पर सैंट थोमस चर्च पर प्रार्थना करते ईसाई समुदाय के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें